संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के गांव कोहड़रा डोहक के नितिन शर्मा पुत्र कमल देव ने दिसंबर 2025 में आयोजित प्रतिष्ठित जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) परीक्षा उत्तीर्ण की है। जेआरएफ परीक्षा भारत में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षाओं में से एक है, जो उच्च शिक्षा में शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुसंधान क्षमता को पहचानती है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह अंग्रेजी अध्ययन के क्षेत्र में अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति नितिन शर्मा के समर्पण, दृढ़ता और गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनकी सफलता ने न केवल उनके माता-पिता और परिवार को गौरवान्वित किया है बल्कि गांव कोहड़रा डोहक और जिला ऊना के लोगों को भी सम्मान दिलाया है। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्रवक्ता जीवन मोदगिल ने बधाई देते हुए कहा कि यह तलमेहड़ा क्षेत्र के लिए भी बहुत ही गौरवमयी पल हैं।