फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: निषाद कुमार का आज होगा स्वागत वीडियो जारी कर मांगा आशीर्वाद

Wed, 28 Oct 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। जापान में आयोजित एशियन पैरालंपिक गेम्स में ऊंची कूद और लंबी कूद में दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट निषाद कुमार बुधवार को अपने गृह क्षेत्र बदाऊं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

टोक्यो और पेरिस पैरालंपिक की टी-47 श्रेणी में रजत पदक तथा नई दिल्ली में विश्व पैरालंपिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके निषाद प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद नई दिल्ली पहुंच चुके हैं।
अपने गृह क्षेत्र वापसी से पूर्व निषाद कुमार ने एक वीडियो संदेश जारी कर ऊना और पूरे हिमाचल प्रदेश की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने उन्हें लगातार भरपूर प्यार और समर्थन दिया है। उ
विज्ञापन

न्होंने कहा कि उन्होंने देश के लिए लगातार दो स्वर्ण पदक जीतकर अपना दायित्व पूरा किया है और अब वह बुधवार, 28 अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे मैहतपुर से अंब होते हुए अपने गांव बदाऊं लौट रहे हैं।
निषाद ने क्षेत्रवासियों और प्रदेश की जनता से विनम्र निवेदन किया कि वे उनका स्वागत करने और अपना आशीर्वाद व स्नेह देने अवश्य पहुंचें। निषाद कुमार के आगमन को लेकर उनके गृह क्षेत्र और पूरे जिले में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें