फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब में संविधान दिवस निषाद कुमार ने छात्रों को किया संबोधित

Fri, 27 Nov 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत ऊना ने सुधा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंब में संविधान दिवस मनाया। अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट निषाद कुमार ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।मेरा युवा भारत ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने निषाद कुमार का स्वागत किया। प्रदीप कुमार और आयोजकों ने निषाद कुमार को सम्मानित भी किया। निषाद कुमार ने स्कूली बच्चों को अनुशासन, कठोर परिश्रम और लक्ष्य प्राप्ति के लिए जागरूक किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने को प्रेरित किया। एडवोकेट शिखा ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें