फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एजेंसी प्रबंधन के आठ पदों के लिए पहुंचे नौ युवा, दो का चयन

Fri, 23 Aug 2024 03:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के उपरोजगार कार्यालय बंगाणा में मैसर्ज केयर हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड में एजेंसी प्रबंधन के आठ पद नियमित आधार पर भरने के लिए साक्षात्कार होगा। उपरोजगार अधिकारी संदीप पटियाल ने बताया कि इन पदों के लिए नौ युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से दो का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि इन पदों को भरने के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी संकाय में स्नातक, आयु सीमा 24 से 40 वर्ष और वेतन 20 से 25 हजार रुपये प्रति माह निर्धारित की गई थी। चयनित युवाओं को जल्द ही कंपनी की ओर से जॉइनिंग लेटर जारी कर दिए जाएंगे। चिन्हित की गई जगहों पर तय की गई तारीख के आधार पर ज्वाइनिंग देनी होगी। ब्रांच मुखिया वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित किए गए दो अभ्यर्थियों का आनंदपुर साहिब में इंटरव्यू होगा, उसके बाद अंतिम सूची के आधार पर संबंधित क्षेत्र में तैनाती दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें