हरोली (ऊना)। थाना हरोली के तहत नगनोली के एक किसान के साथ आलू खरीद के नाम पर 97,720 रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने किसान की शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नगनोली के किसान राज कुमार ने बताया कि प्रिंस निवासी कुंगड़त व राम सिंह मनकोटिया निवासी पंजावर ने नवंबर 2014 आलू की फसल 97,720 रुपये में खरीदी थी, लेकिन पैसे नहीं दिए। आरोप है कि जब कॉल कर पैसे मांगता हूं, तो जान से मारने धमकी दी जाती है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद