फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पर्यावरण जागरूकता प्रशिक्षण के लिए ऊना के नौ स्कूल प्रवक्ता प्रतिनियुक्त

Tue, 24 Nov 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के नौ सरकारी स्कूलों के प्रवक्ता पर्यावरण जागरूकता से जुड़े तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक ऊना कार्यालय की ओर से इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर संबंधित प्रवक्ताओं को सोलन स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में प्रशिक्षण के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार 25 से 27 नवंबर तक स्कूल प्रवक्ताओं के लिए पर्यावरण जागरूकता विषय पर प्रशिक्षण आयोजित होगा। इसके लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बहडाला से राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता मनजीत सिंह, धुंधला से भूगोल के प्रवक्ता मनोज कुमार, गिंडपुर मलौन से गणित के प्रवक्ता पंकज पराशर, गोंदपुर बनेहड़ा से रसायन विज्ञान की प्रवक्ता सोनिका कालिया, घनारी से भूगोल की प्रवक्ता कुमारी शैलजा, कुठेड़ा खैरला से वाणिज्य के प्रवक्ता लखन लाल, रायपुर मैदान से अंग्रेजी की प्रवक्ता अनीता कुमारी, दियाड़ा से इतिहास के प्रवक्ता अशोक कुमार और तलमेहड़ा से कंप्यूटर के प्रवक्ता संदीप कुमार को भेजा गया है।
सभी चयनित प्रवक्ताओं को 25 नवंबर को सुबह 9:45 बजे एससीईआरटी सोलन में रिपोर्ट करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान उनके रहने की व्यवस्था एससीईआरटी छात्रावास में की जाएगी। संबंधित स्कूलों को प्रशिक्षण अवधि के लिए प्रवक्ताओं को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल तक्खी ने बताया कि आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ड्यूटी रद्द करने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं होगा। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी की सेवा पुस्तिका में आवश्यक प्रविष्टि करने और वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई भी की जा सकती है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद निर्धारित प्रारूप में फीडबैक रिपोर्ट भी उपनिदेशक कार्यालय को भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें