फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में रमेश और निकिता शर्मा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। स्वतंत्रता दिवस पर थानाकलां में आयोजित कुटलैहड़ मैराथन के पुरुष वर्ग में रमेश औरमहिला वर्ग में निकिता शर्मा विजयी रही। मैराथन का आयोजन आम आदमी पार्टी कुटलैहड़ युवा मोर्चा की ओर से किया गया। मैराथन का शुभारंभ पार्टी के जिला सचिव अनिल मनकोटिया तिरंगा झंडा फहराकर किया।
विज्ञापन

मैराथन के पुरुष वर्ग में नागेंद्र दूसरे, भिषेक तीसरे, मोहित चौथे, राहुल पांचवें, चमन लाल छठे, अनिकेत चौधरी सातवें, सचिन आठवें, रोहित नौवें और रविंद्र दसवें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में ज्योति दूसरे, वंशिका तीसरे, हिमानी चौथे, रितिका पांचवें, रमना छठे, समिता सातवें, नव्या आठवें, नीतू नौवें, कामिनी दसवें स्थान पर रहीं।
ओवरआल ट्रॉफी श्याम एथलेटिक क्लब अंब के नाम रही। ऊना की टीम दूसरे स्थान पर रही। मैराथन में कुल 189 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी महिला विंग की जिला अध्यक्ष कमलेश कुमारी, बलजीत मनकोटिया, शिशुपाल मनकोटिया, रोहित परमार, गौरव चंदेल, पुरुषोत्तम दास, आशा कुमारी, रीता देवी, अश्वनी कुमार और भावना वर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें