दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र की शराब फैक्टरी के पास पुलिस ने दो बाइक सवार युवकों को 4.21 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान दीपक निवासी वार्ड छह तहसील हरोली जिला ऊना और शक्ति सिंह निवासी वार्ड तीन गांव भड़ियारा डाकघर दुलैहड़ तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।