फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पहली बार शुरू हुई रात्रि सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने ड्यूटी रोस्टर किया जारी
अब रात के समय में भी आपातकाल में रहेगी एक चिकित्सक की तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पहली बार रात के समय आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने ड्यूटी रोस्टर भी जारी कर दिया है। अब रात के समय अस्पताल में दाखिल मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में चिकित्सक की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे पहले रात के समय अस्पताल में केवल नर्सें ही मरीजों की देखभाल करती थीं और जरूरत पड़ने पर चिकित्सक को ऑन-कॉल बुलाया जाता था। अब चिकित्सकों की संख्या दो से बढ़ाकर पांच कर दी गई है, जिसमें तीन चिकित्सक हाल ही में डेपुटेशन पर लगाए गए हैं।


नई व्यवस्था के तहत सोमवार को डॉ. विनय, मंगलवार डॉ. अमनदीप सौंखला, बुधवार डॉ. शिव, वीरवार डॉ. इंदु भारद्वाज, शुक्रवार डॉ. विनय, शनिवार डॉ. अमनदीप सौंखला और रविवार को डॉ. शिव रात्रि सेवाएं देंगे। इस सुविधा के लागू होने से अस्पताल में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं अब 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी, जिससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए रात के समय भी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है। सुविधा के शुरू होने से मरीजों को इसका काफी लाभ मिलेगा। -डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें