संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के श्री विष्णु एसडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक प्राचार्य कार्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने की।
इसमें अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे और महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अनिल ठाकुर को अध्यक्ष, गुरदीप कौर को उपाध्यक्ष, विजय वैद्य को महासचिव और इंदु बाला को ऑडिटर चुना गया। इसके अतिरिक्त, दर्शन कुमार और राजीव कुमारी को सदस्य बनाया गया। महाविद्यालय की ओर से डॉ. कुसुमलता को महासचिव, डॉ. पूनम शर्मा को कोषाध्यक्ष और डॉ. श्वेता मनन एवं प्रो. अतुल कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया। प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि पीटीए महाविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों की प्रगति का महत्वपूर्ण सेतु है।