फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 60 लाख से बनेंगे बिहड़ू, कोहडरा स्वास्थ्य उपकेंद्रों के नए भवन

Fri, 10 Jul 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपमंडल बंगाणा के दूर दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक और अहम कदम उठाया है। इस कड़ी में बिहड़ू और कोहडरा स्वास्थ्य उपकेंद्रों के नए भवनों के निर्माण के लिए करीब 60 लाख रुपये का बजट मंजूर कर दिया गया है। दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवन बनने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और लंबे समय से भवन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्रों के नए भवनों के निर्माण की प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रत्येक भवन पर लगभग 30-30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। भवन निर्माण के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। वर्तमान में दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्र सीमित संसाधनों और पुराने भवनों में संचालित हो रहे हैं जिससे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नए भवन बनने के बाद मरीजों के लिए बेहतर टीकाकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। नए भवन बनने से सेवाओं का विस्तार होगा और मरीजों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिल सकेंगी।


बंगाणा उपमंडल के बिहड़ू व कोहडरा स्वास्थ्य उपकेंद्रों के नए भवन बनाने के लिए 60 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। निर्धारित औपचारिकताएं पूरी होते ही नए भवनों का निर्माण शुरू होगा । इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अशोक दड़ोच, कार्यकारी स्वास्थ्य खंड अधिकारी थानाकलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें