फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जलग्रां टब्बा में नई बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत जलग्रां टब्बा में वीरवार रात बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अंकुर निवासी शिवालिक एवेन्यू कॉलोनी, जलग्रां टब्बा ने बताया कि वीरवार शाम 8 बजे ड्यूटी से घर लौटा और अपनी नई टीवीएस बाइक, जिसे उसने 13 अगस्त को खरीदा था, हमेशा की तरह घर के बाहर पार्क कर दी। रात लगभग 2:30 बजे उसका दोस्त ड्यूटी से लौटा तो बाइक वहीं खड़ी थी, लेकिन शुक्रवार सुबह 7:15 बजे उठने पर बाइक गायब मिली। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि बाइक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें