हरोली (ऊना)। पुलिस थाना हरोली क्षेत्र के तहत लोअर बढेड़ा में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मशीन से चारा काटते समय करंट लगने से 40 वर्षीय नेपाली नागरिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अस्त (40) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अस्त अपनी पत्नी के साथ लोअर बढेड़ा निवासी अजय कुमार की डेयरी संभाल रहा था। बुधवार को बारिश के बीच वह पशुओं के लिए चारा काट रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। पत्नी और अन्य लोगों ने तुरंत उसे करंट से छुड़ाकर एंबुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी अमित यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।