फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नलवाडी तलमेहड़ा जोल सड़क दो घंटे यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश के चलते सड़क पर गिरे ल्हासे और पेड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के नलवाड़ी–तलमेहड़ा–जोल सड़क मार्ग पर तेज बारिश के चलते पहाड़ों से मलबा और पेड़ गिरने से यातायात दो घंटे तक बाधित हो गया। लोक निर्माण विभाग की टीम लगातार मशीनरी की मदद से सड़क पर गिरे मलबे व पेड़ों को हटाने में जुटी रही। इसके बावजूद कई स्थानों पर सड़क के बीच और किनारों पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुछ जगहों पर बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो चुकी है, जबकि छोटे वाहनों के लिए सड़क आंशिक रूप से खोल दी गई है। लोक निर्माण विभाग की टीमें लगातार यातायात व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बंगाणा के अधिशासी अभियंता संजीव गौतम ने बताया कि विभाग की टीमें पूरी तत्परता से कार्य कर रही हैं और जल्द ही सड़क मार्ग को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें