फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: न तो पुलिस का डर और न ही परिजनों का खौफ

Sat, 04 Apr 2026 05:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले की सड़कों पर यातायात नियमों की वाहन चालक कितनी पालन कर रहे हैं, इस बात का नजारा आए दिन ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों में देखा जा सकता है। सबसे बुरा हाल ऊना जिला में दोपहिया वाहन चालकों का है। जिन्हें न तो पुलिस का डर है और न ही परिजनों का खौफ है। कुल मिलाकर यह देखने में आया है कि अभिभावकों की रोक-टोक का युवा पीढ़ी पर कोई असर नहीं है। बिना दस्तावेज और हेलमेट दोपहिया वाहन चलाकर सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि ऊना जिला के सदर ऊना, गगरेट, बंगाणा, हरोली, अंब अन्य कस्बों में नौजवान युवा पीढ़ी यातायात नियमों को सरेआम ठेंगा दिखा रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अभिभावक भी इसमें सीधे तौर पर दोषी हैं जो कि नाबालिगों को दोपहिया वाहन चलाने के लिए चाबियां थम रहे हैं। नियमों के तहत दोपहिया वाहन 18 साल से कम उम्र का कोई युवा नहीं चला सकता है। नियमों के तहत अभिभावकों पर भी पुलिस की कार्रवाई बनती है। बता दें कि डीसी ऊना ने भले ही शहर सहित अन्य क्षेत्रों में सख्ती बरतते हुए रेहड़ियाें की भरमार से मुक्ति तो दिला दी है लेकिन पुलिस प्रशासन कब यातायात नियमों पर सख्ती लागू करेगा, इस ओर प्रबुद्धजन नजर लगाए बैठे हैं। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ का कहना है कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। दोषी पाए जाने पर अभिभावकों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस जल्द ही इस दिशा में अभियान तेज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें