फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बराड़ा में नीरू और लखविंदर ने जीता दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। बंगाणा उपमंडल के प्रसिद्ध बराड़ा मैदान में आयोजित पारंपरिक छिंज (दंगल) में पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों में तरणतारन के नीरू पहलवान ने बड़ी माली का खिताब जीता, जबकि बीएसएफ दिल्ली के लखविंदर पहलवान ने छोटी माली में जीत दर्ज की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत प्रधान विजय कुमार ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति को जीवित रखते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, शक्ति और खेल भावना को भी बढ़ावा देते हैं। छिंज के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहलवानों के दांव-पेच पर तालियों की गूंज से पूरा मैदान गूंज उठा। आयोजन समिति के उत्कृष्ट प्रबंधन और स्थानीय युवाओं की मेहनत की सभी ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें