फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नीलम ने जूट से सामान बना भरी आत्मनिर्भरता की उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिमाह कमा रही 20 से 25000 रुपये की आय, 30 महिलाओं को भी किया प्रशिक्षित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नारी (ऊना)। थानाकलां क्षेत्र की पूनम देवी ने जूट से फाइल कवर, टेबल मैट और सजावटी सामग्री तैयार कर स्वयं को आत्मनिर्भर बनाया है। वे इस कार्य से प्रतिमाह लगभग 20 से 25 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने 30 अन्य महिलाओं को भी इस कार्य का प्रशिक्षण दिया है। प्रशिक्षित महिलाएं अपने घर पर ही जूट से विभिन्न उत्पाद तैयार कर प्रदर्शनियों, मेलों और स्थानीय दुकानदारों के माध्यम से उनकी बिक्री कर रही हैं। मास्टर ट्रेनर पूनम देवी बताती हैं कि जूट का कच्चा माल वे ऑनलाइन माध्यम से पश्चिम बंगाल और बिहार से मंगवाती हैं। एक साथ कच्चा माल मंगवाने से लागत कम हो जाती है। जूट की चादरें कपड़े की तरह रोल में आती हैं, जिनसे घर पर ही फाइल कवर, फाइल फोल्डर, टेबल मैट, गुलदस्ते और वॉल हैंगर जैसी सजावटी वस्तुएं तैयार की जाती हैं। एक मीटर जूट से तीन फाइल फोल्डर और दो सेट टेबल मैट बनाए जा सकते हैं। इसी प्रकार एक मीटर जूट से दो गुलदस्ते और दो वॉल हैंगर भी तैयार हो जाते हैं। प्रत्येक उत्पाद पर लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक लाभ प्राप्त होता है।
विज्ञापन

पूनम देवी ने तीन समूहों में 10-10 महिलाओं को इस कार्य के लिए प्रशिक्षित किया है। महिलाएं घर पर ही सामग्री तैयार कर बेचती हैं, कई बार प्रदर्शनियों और मेलों में जाकर भी बिक्री करनी पड़ती है। इसके अलावा दुकानदार भी घर से ही तैयार माल खरीदकर ले जाते हैं। पूनम देवी पिछले लगभग तीन वर्षों से इस कार्य से जुड़ी हुई हैं, जिससे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उनका कहना है कि यदि इस प्रकार के छोटे उद्योगों को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहयोग मिले तो महिलाओं का जीवन और भी बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें