फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नरेंद्र बने जिला प्रधान, रविंद्र सिंह को मिली महासचिव की जिम्मेदारी

Mon, 26 Oct 2026 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में परिचालक संघ के चुनाव के बाद चुने गए पदाधिकारी व अन्य।संवाद
विज्ञापन
कर्मचारी
विज्ञापन

एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन की जिला इकाई का चुनाव
नवनिर्वाचित पदाधिकारी बोले, डिपो स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं को उठाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) स्टेट कंडक्टर यूनियन की जिला इकाई के चुनाव प्रदेशाध्यक्ष प्रीत महेंद्र की देखरेख में हुए। ऊना में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान नरेंद्र को सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुना गया, जबकि रविंद्र सिंह को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी से परिचालकों को उम्मीद है कि डिपो स्तर पर कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हितों के लिए मिलकर काम करेगी। वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से घोषित 5 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भी यूनियन ने स्वागत किया है। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि एचआरटीसी कर्मचारियों को भी इसका लाभ समय पर मिलेगा, जिससे वे त्योहार के अवसर पर अपने परिवारों के साथ बेहतर ढंग से दिवाली मना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ करीब 50 से 60 परिचालक मिलकर यूनियन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष प्रीत महेंद्र ने कहा कि नई कार्यकारिणी की प्राथमिकता डिपो स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं को उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना रहेगा। परिचालकों को कार्यस्थल पर आने वाली दिक्कतों के साथ ही उनके हितों से जुड़े मुद्दों को भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। पदाधिकारियों ने त्योहारों के दौरान भी अपनी सेवाएं देने वाले चालकों, परिचालकों और निगम के अन्य कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि निगम के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते का लाभ मिलने की उम्मीद है। यूनियन ने कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें