फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी विस क्षेत्र का नंदपुर नैहरियां मार्ग बदहाल

Sun, 05 Jul 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चकसराय (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नंदपुर नैहरियां से ठठल पंजोआ मार्ग बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और दोनों ओर उगी घनी झाड़ियां राहगीरों व वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गई हैं। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क इतनी क्षतिग्रस्त हो चुकी है कि वाहन को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग केवल स्थानीय गांवों की आवाजाही का साधन नहीं है बल्कि कांगड़ा, धर्मशाला, पालमपुर और बैजनाथ जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले वाहन भी इसी सड़क से गुजरते हैं। ऐसे में इस मार्ग की मरम्मत और नियमित रखरखाव बेहद जरूरी है।

लोगों का कहना है कि यह सड़क चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक के गृह क्षेत्र की प्रमुख सड़क है। यदि इस मार्ग की ऐसी स्थिति है तो क्षेत्र की अन्य ग्रामीण सड़कों का हाल सहज ही समझा जा सकता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब बनी हुई है लेकिन विभाग ने कोई सुध नहीं ली। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुखविंद्र सिंह का कहना है कि विभाग को सड़क की स्थिति की जानकारी है। बरसात के कारण कई स्थानों पर सड़क को नुकसान पहुंचा है। मौसम अनुकूल होते ही गड्ढों की मरम्मत और सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा, ताकि लोगों को सुरक्षित यातायात की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन




इस सड़क से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और दोपहिया चालकों के लिए हर दिन खतरा बना रहता है। विभाग को तुरंत सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए।
-राजीव कुमार, स्थानीय निवासी


सड़क किनारे उगी झाड़ियां मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन चालकों को दिखाई नहीं देतीं। यह मार्ग धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ता है, इसलिए इसकी अनदेखी किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

-यशपाल, ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें