फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना के नायब सूबेदार कुलवंत सिंह अरुणाचल प्रदेश में बलिदान

Wed, 11 Mar 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
कुलवंत  सिंह
विज्ञापन
ऊना। अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरि जिले में बीती सात मार्च को हुए एक सड़क हादसे में भारतीय सेना में तैनात जिला ऊना की ग्राम पंचायत घालूवाल के गांव जेजों मोड़ से संबंध रखने वाले नायब सूबेदार कुलवंत सिंह बलिदान हो गए। मंगलवार को हवाई मार्ग के जरिये कुलवंत सिंह का पार्थिव देह चंडीगढ़ लाया गया। बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जेजों मोड़ में सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सात मार्च को भारत-चीन सीमा के करीब रेड्डी गांव के पास सेना का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस वाहन में नायब सूबेदार कुलवंत सिंह भी सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब सेना का वाहन ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के तहत परिचालन ड्यूटी के लिए गेलेमो से ताकसिंग की ओर जा रहा था। हादसे में नायब सूबेदार कुलवंत सिंह और एक नायक बलिदान हो गए जबकि वाहन चालक सुरक्षित है। दुर्गम इलाका होने के कारण घटना की विस्तृत रिपोर्ट मिलने में देरी हुई। बलिदान हुए जिला के कुलवंत सिंह 56 आर्टिलरी ब्रिगेड की 908 फील्ड रेजिमेंट के नायब सूबेदार थे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले 18 सिख रेजिमेंट के नायक प्रदीप कुमार शर्मा भी बलिदान हो गए।

दो माह पहले ही बने थे नायब सूबेदार
परिजनों की मानें तो कुलवंत सिंह करीब दो माह पहले ही नायब सूबेदार पद पर पदोन्नत हुए थे। इसके बाद उनकी पोस्टिंग अमृतसर से अरुणाचल प्रदेश कर दी गई। परिजनों ने बताया कि साल 1985 में जन्मे कुलवंत सिंह वर्ष 2002 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता स्वर्गीय गरीब दास भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें