फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर से 18 अवैध रेहड़ियां की जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर परिषद ने ऊना में अवैध रेहड़ियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को नगर परिषद की इस कार्रवाई से रेहड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर से 18 अवैध रेहड़ियों को जब्त किया। नगर परिषद ने अवैध रेहड़ियों के जाल को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई को करने के निर्देश दिए हैं। ऊना में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की टीम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ दिनों पूर्व टीम ने शहर का दौरा कर अवैध रेहड़ियों को हटाने के निर्देश दिए थे। प्रशासन के आग्रह के बाद भी शहर में रोजाना अवैध रेहड़ियां लगातार सड़कों के किनारे लग रही थी। सोमवार को प्रशासन के निर्देशों केे बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने शहर से 18 अवैध रेहड़ियों को जब्त किया।
नगर परिषद ने शहर में 183 रेहड़ियों को लाइसेंस दिए हैं। आलम यह है कि जिले में इस समय करीब 300 से अधिक रेहड़ियां शहर के बाजारों और एनएच किनारे लगती हैं। इससे लोगों को पदैल चलने के लिए बनाए रास्ते जाम हो जाते हैं। साथ ही एनएच पर आए दिन जाम भी लगता है। प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण के अलावा अवैध पार्किंग को लेकर भी जल्द कार्रवाई करने जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन ने इसके लिए पुलिस विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि प्रशासन की तरफ से लोगों से एक बार अपील की जा चुकी है। इस मामले को लेकर नगर परिषद को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें