फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर पंचायत टाहलीवाल चुनाव हुआ दिलचस्प, कांग्रेस और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला

Fri, 08 May 2026 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। नगर पंचायत टाहलीवाल के चुनावी रण में अब मुकाबला पूरी तरह रोचक हो गया है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन तीन महिला प्रत्याशियों द्वारा अपने नाम वापस लेने के बाद चुनाव अब सीधे कांग्रेस समर्थित और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के बीच सिमट गया है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों में वार्ड नंबर 1 से संजीव कुमार, 2 से राज कुमार, 3 से बलवीर कौर, 4 से हरदयाल सिंह बग्गू, 5 से नीलम रानी, 6 से तेजा राम और 7 से सुनीता मैदान में हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों में वार्ड नंबर 1 से बलवंत सिंह, 2 से निरंजना कुमारी, 3 से डिंपल रानी, 4 से राजकुमार मल्ली, 5 से राजकुमारी, 6 से अजय कुमार और 7 से अनु देवी चुनावी मुकाबले में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों दलों के प्रत्याशी घर-घर जाकर जनता से समर्थन मांग रहे हैं और विकास, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। नगर पंचायत बनने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव होने के कारण लोगों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और अब सभी की नजरें चुनाव परिणामों पर टिक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें