फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सालाना समारोह में नाटी, भंगड़ा और गिद्दे ने बटोरीं तालियां

विज्ञापन
कैंब्रिज स्कूल के वार्षिक समारोह के मौके पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू बच्चों को सम्मानित करते हु
विज्ञापन
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ शादी लाल गोस्वामी भी उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन समिति एवं विद्यालय स्टाफ की ओर से अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। प्रधानाचार्य सतपाल सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर की शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सहभागिता की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र 2024–25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी मंच से सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी नाटी, भंगड़ा, गिद्दा और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। रंगारंग प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर तालियों की आवाज से गूंज उठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें