आयुर्वेद स्वास्थ्य केन्द्र तलमेहडा में नव वर्ष का शुभारंभ नेशनल गोल्ड मेडल खिलाड़ी मानसी राणा क
- फोटो : घटना स्थल पर पड़ा कच्ची दीवार का मलबा।
बंगाणा (ऊना)। आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र तलमेहड़ा में नव वर्ष पर वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने पर मानसी राणा को सम्मानित किया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. जागृति दत्ता ने मानसी राणा को सम्मानित करते हुए बताया कि एक छोटे से गांव की बेटी मानसी राणा ने बता दिया कि आज बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं। बशर्ते उन्हें आगे बढ़ने का मौका तो दो। कुछ लोग आज भी पुराने रूढ़ीवादी विचारों में जकड़े हुए हैं, जो बेटियों को आगे बढ़ने से रोकते हैं। इस मौके पर डॉ. इंदु भारद्वाज, डॉ. वरुण गर्ग, फार्मासिस्ट किरण देवी, राजेश कुमारी सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने मानसी राणा को श्रीमद्भागवत कथा की पुस्तक वितरित की। संवाद