बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटहेड़ी में शनिवार को वीर गाथा 5.0 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत लघु फिल्म ..चलो जीते हैं.. से हुई। कक्षा जमा दो की अंजली ठाकुर ने शहीद विक्रम बतरा और शहीद अनमोल कालिया पर पीपीटी प्रस्तुत की। पोस्टर मेकिंग में नौवीं की मुस्कान प्रथम व रक्षिता द्वितीय रहीं। कविता पाठ में बारहवीं की शिवानी ने प्रथम और ग्यारहवीं की पलक शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इतिहास प्रवक्ता शशि पाल ने बताया कि वीर गाथा प्रोजेक्ट रक्षा व शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य वीरता पुरस्कार विजेताओं के जीवन से छात्रों को परिचित कराना है। प्रधानाचार्य मंजू रानी ने कहा कि इस आयोजन से बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना जागृत होती है।