संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की पंचायत बुधान के गांव तुरकाल की शशि बाला पुत्री विजय कुमार ने सिविल जज के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी सफलता पर प्रशासन, शिक्षक और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी।शशि बाला ने प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बुधान, दसवीं रावमापा बुधान तथा 12वीं रावमापा लठियाणी से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बीटेक (कंप्यूटर साइंस) पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर और एलएलबी पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पति एडवोकेट सुनील और गुरुजनों को दिया। पिता विजय कुमार ने भी इसे पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शशि बाला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।