बंगाणा (ऊना)। जटहेड़ी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान ने एसजेवीएन लिमिटेड शिमला की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित होकर स्कूल का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। मुस्कान ने श्रेणी बी (कक्षा आठवीं से दसवीं) में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
स्कूल के कला अध्यापक पंकज कुमार ने बताया कि मुस्कान एक उभरती हुई प्रतिभाशाली चित्रकार हैं। एसजेवीएन वर्ष 2004 से हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करने वाली नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुस्कान की इस उपलब्धि के पीछे उसकी मेहनत और कला के प्रति रुचि का अहम योगदान है।