फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हत्याकांड : नंगल नहर में दस दिन बाद मिला हरदीप का शव

विज्ञापन
नंगल नहर के किनारे जमा लोग।संवाद
विज्ञापन
साफ-सफाई के लिए प्रत्येक दुकान के बाहर डस्टबिन रखना अनिवार्य
विज्ञापन


इसके अलावा 14 मार्च को निशान साहिब झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना/नंगल। ऊना शहर के साथ लगते अपर अरनियाला गांव के निवासी हरदीप उर्फ जिया का शव 10 दिन बाद नंगल के निकटवर्ती गांव सूरेवाल के निकट भाखड़ा नहर से बरामद हुआ।

प्रेम प्रसंग के चलते आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। हरदीप के शव को तलाशने के लिए बीते दो दिन से नहर में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। मंगलवार सुबह गोताखोर कमलप्रीत सैनी की टीम को ग्रामीणों ने जानकारी दी की एक शव पानी के साथ उतराता हुआ जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कमलप्रीत सैनी की टीम ने नहर के बीचोबीच पानी के साथ उतराते जा रहे शव को किनारे लाकर बांध दिया। मौके पर उपस्थित पुलिस जवानों ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद थाना सदर ऊना के प्रभारी इंस्पेक्टर गौरव भारद्वाज मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त के बाद कब्जे में

लेकर टांडा में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना सदर ऊना के प्रभारी गौरव भारद्वाज ने कहा कि हरदीप के पहने कपड़े और उसके कंधे पर दराट से किए हमले के

बाद बने जख्मों से उसकी

पहचान परिवार ने भी कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द किया जाएगा।

यह वारदात त्रिकोणीय प्रेम संबंधों के कारण हुई। बीती 23 फरवरी को आरोपी युवक को अगवा कर उसे गाड़ी में घुमाते रहे और जमकर मारपीट की। इससे भी दिल न भरा तो तेजधार हथियारों से काटा। हैवानियत की हद तब हो गई, जब आरोपियों ने बेल्ट से युवक का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। मामले का पता तब चला जब हरदीप के साथ मारपीट करने और उसे तेजधार हथियारों से लहूलुहान करने का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद 26

फरवरी को पुलिस ने मामला दर्ज किया और 27

फरवरी को दो आरोपियों तरणजीत सिंह उर्फ भुल्लर (23) निवासी लोअर देहलां जिला ऊना को उसके घर और मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गांव रायपुर सहोड़ा को हरोली क्षेत्र के पुबोवाल से गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद 28 फरवरी के दिन दो अन्य आरोपियों नाबालिग लड़की और मुख्य

आरोपी युवक वंश उर्फ बंटू को मंडी जिला के एक धार्मिक स्थल से गिरफ्तार किया गया। बीते रविवार को पुलिस ने आरोपी वंश उर्फ बंटू की निशानदेही पर गांव अजौली में हरजीत उर्फ जिया और आरोपियों के खून से सने कपड़े बरामद किए।
विज्ञापन


आरोपियों को तीन दिन की और रिमांड पर भेजा

हरदीप उर्फ जिया अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों तरणजीत सिंह उर्फ भुल्लर (23), मनप्रीत सिंह उर्फ मनी और वंश उर्फ बंटू को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने तीन दिन और रिमांड की मांग उठाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए। उधर, हरदीप उर्फ जिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल काॅलेज भेजा गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद हरदीप का शव परिजनों के सुपुर्द कर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें