शहर की गलियों में वार्डों में जमकर होती है अवैध पार्किंग
ऊना। शहर की गलियों में होने वाले अवैध पार्किंग को लेकर नगर परिषद की तरफ से आगामी बैठक में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया जाएगा। नगर परिषद ने साफ किया कि वार्डों की गलियों में वाहन पार्क करने को पूरी तरह से मनाही है। इसके बावजूद कुछ लोग वाहन पार्क करते हैं। इससे वाहनों में आने-जाने व पैदल चलने वालों को इससे काफी परेशानी हो रही है। शहर में एनएच किनारे होने वाली अवैध पार्किंग की समस्या अब शहर की गलियों और वार्डों में भी बढ़ना शुरू हो गई है। शहरवासियों की सुविधा के लिए वार्डों में रास्तों का निर्माण किया गया है, लेकिन इन रास्तों का प्रयोग निजी वाहन पार्क करने के लिए हो रहा है। ऐसे में कई स्थानों पर लोगों को रास्ते से वाहन लेकर जाना हो तो उसके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस मामले में नगर परिषद की आगामी बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि इस समस्या का हल निकल सके। इस संबंधी नगर परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि गलियों और रास्तों में वाहन पार्क करने का मामला आगामी नगर परिषद की बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा।