फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रचंड गर्मी और लू से लोगों की बढ़ी परेशानी, पारा 44.6 डिग्री पहुंचा

Fri, 14 Jun 2024 02:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में प्रचंड गर्मी और लू का कहर लगातार जारी है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लोग प्रचंड गर्मी और लू के कहर से बचाव के लिए अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं और जो रोजमर्रा के दिनचर्या के काम को निपटाने के लिए जो लोग आ-जा रहे हैं, वह छाते का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बीते कुछ दिनों से पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों की परेशानी भी लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि घरों, दुकानों व कार्यालयों में सुबह से ही एसी व कूलर चलाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शहर में चंडीगढ़-धर्मशाला और ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर जगह-जगह मीठे पानी की भी छबीलें लग रही हैं। बता दें कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में प्रचंड गर्मी और लू के चलते आने वाले दिनों में भी परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


कोट्स
वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विनोद कुमार, विशेषज्ञ मौसम विभाग ऊना । सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें