फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लावारिस कुत्तों की नसबंदी के लिए नगर निगम चलाएगा विशेष अभियान

Thu, 02 Apr 2026 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर में लगातार बढ़ रही लावारिस कुत्तों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम विशेष अभियान चलाने जा रहा है। अभियान के तहत शहर में लावारिस कुत्तों की नसबंदी करवाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने निजी कंपनी के माध्यम से कार्य करवाने का निर्णय लिया है। निगम की ओर से इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर के विभिन्न वार्डों और बाजारों में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर में आए दिन कुत्तों के काटने के मामले सामने आने के बाद निगम ने इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की योजना के अनुसार निजी कंपनी शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर लावारिस कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी करेगी। नसबंदी के बाद कुत्तों को कुछ समय तक निगरानी में रखा जाएगा और फिर उन्हें उसी क्षेत्र में छोड़ा जाएगा, जहां से पकड़ा गया होगा। इसके साथ ही कुत्तों को एंटी रैबीज टीका भी लगाया जाएगा ताकि लोगों को संक्रमण का खतरा न रहे।
निगम अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के चयन के बाद अभियान को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। नगर निगम का मानना है कि केवल लावारिस कुत्तों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर हटाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए नसबंदी ही सबसे प्रभावी उपाय है। शहर के लोगों ने भी लंबे समय से लावारिस कुत्तों की समस्या को लेकर शिकायतें की हैं। कई वार्डों में लोगों ने निगम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। स्कूलों के आसपास, बस स्टैंड, बाजार और रिहायशी क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में लावारिस कुत्तों की नसबंदी के लिए अभियान तेज गति से चलाया जाएगा। इसे लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
- मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें