फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों के बाहर रखे फ्लेक्स बोर्ड और अन्य सामान जब्त किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर को वीरवार को ऊना शहर में अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों के दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाते हुए जब्त कर लिया। कई फ्लेक्स बोर्ड व अन्य सामान जब्त किया गया। यह कार्रवाई मिनी सचिवालय से लेकर रेड लाइट चौक व रेड लाइड चौक से लेकर हमीरपुर रोड पर की गई। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की तरफ से शहर को नो वेंडिंग जोन व नो पार्किग जोन घोषित किया गया है। ऐसे में इस प्रकार की कार्रवाई समय-समय पर होती रहेगी। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन व नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसका असर धरातल पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में वीरवार दोपहर बाद नगर निगम की टीम ने शहर में दौरा करते हुए दुकानों के बाहर लगाए फ्लेक्स बोर्ड व अन्य सामग्री को हटाया। अधिकारियों ने कहा कि शहर में रेहड़ी फड़ी के लिए वेंडर मार्केट को शुरू कर दिया गया है। ऐसे में उस स्थान पर रेहड़ी फड़ी लगा सकते हैं। इसके अलावा एनएच किनारे बाजार में पार्किंग न करने के लिए भी सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसकी पालना के लिए प्रशासन व नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इस दौरान हमीरपुर रोड पर भी लाेगों को अतिक्रमण व अवैध पार्किंग न करने के सख्त निर्देश दिए गए। निगम प्रबंधन ने कहा कि प्रशासन की यह कार्रवाई आम जन की सुविधा के लिए ही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें