फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आम आदमी पार्टी के 10 और कांग्रेस के पांच प्रत्याशी जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल में ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनाव के नतीजे घोषित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नंगल (ऊना)। उपमंडल नंगल के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक नंगल में ब्लॉक समिति व जिला परिषद चुनाव की मतगणना देर रात करीब 10 बजे संपन्न हुई। मतगणना के परिणामों में आम आदमी पार्टी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस पार्टी के खाते में पांच सीटें गईं। इसके अलावा जिला परिषद की दोनों सीटों पर भी आम आदमी पार्टी ने कब्जा जमाया। एसडीएम नंगल सचिन पाठक ने बताया कि उपमंडल नंगल के तहत कुल 15 ब्लॉक समिति सीटों पर चुनाव हुए, जिनमें से 10 सीटों पर आम आदमी पार्टी और पांच सीटों पर कांग्रेस पार्टी विजयी रही। भारतीय जनता पार्टी इस क्षेत्र में अपना खाता खोलने में असफल रही। एसडीएम सचिन पाठक ने बताया कि स्वामीपुर बाग, नानग्रां, खेड़ा कलमोट, सुखसाल, माणकपुर, ब्रह्मपुर लोअर, जांदला, दड़ौली अपर, गग्ग और जिंदवड़ी ब्लॉक समितियों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वहीं सैहजोवाल, बेला रामगढ़, छुट्टेवाल, दुबेटा और अजौली ब्लॉक समितियों में कांग्रेस पार्टी को सफलता मिली। इसके अतिरिक्त जिला परिषद की विभोर साहिब और दड़ौली लोअर सीटों से भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजयी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें