फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: इलेक्ट्रॉनिक कचरा उठाने के लिए मास्टर प्लान बनाएगा नगर निगम

Wed, 21 Oct 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर में इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित निस्तारण के लिए नगर निगम विशेष मास्टर प्लान तैयार करने में जुटा है। इसके तहत सप्ताह में एक दिन ई-वेस्ट एकत्रित करने की योजना बनाई जा रही है। निगम ने इसकी रूपरेखा तैयार की है ताकि घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बेकार पड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कचरे से अलग एकत्र किया जा सके। इससे शहर में ई-वेस्ट के व्यवस्थित संग्रह और निस्तारण की व्यवस्था विकसित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में घरों में खराब पड़े मोबाइल फोन, चार्जर, तार, कंप्यूटर, की-बोर्ड, प्रिंटर, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ठिकाने लगाने में लोगों को परेशानी होती है। कई बार जानकारी के अभाव में इस तरह का कचरा सामान्य कूड़े के साथ फेंक दिया जाता है। इससे इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित निस्तारण की चुनौती बढ़ जाती है। ऐसे में नगर निगम की ओर से अलग व्यवस्था बनाने की योजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नगर निगम की योजना के अनुसार सप्ताह में एक दिन इलेक्ट्रॉनिक कचरा एकत्र करने के लिए निर्धारित किया जा सकता है। इसके लिए शहर में संग्रह की व्यवस्था बनाने और लोगों को ई-वेस्ट अलग रखने के प्रति जागरूक करने की जरूरत होगी। योजना के तहत एकत्र किए जाने वाले कचरे को उचित निस्तारण के लिए संबंधित व्यवस्था तक पहुंचाने पर भी काम किया जाएगा। हालांकि इसके लिए दिन, स्थान और संग्रह की प्रक्रिया को लेकर अंतिम निर्णय होना बाकी है। शहर में इलेक्ट्रॉनिक कचरे के अलग संग्रह और निस्तारण की व्यवस्था बनाने के प्रयास नगर परिषद के कार्यकाल में भी शुरू हुए थे लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ पाए। अब नगर निगम बनने के बाद इस दिशा में नए सिरे से योजना तैयार की जा रही है। निगम का प्रयास है कि ई-वेस्ट के निस्तारण को नियमित व्यवस्था का हिस्सा बनाया जाए ताकि लोगों को खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फेंकने के लिए उचित विकल्प मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम क्षेत्र से इलेक्ट्रॉनिक कचरा एकत्रित करने के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है। जल्द इसे धरातल पर उतारा जाएगा।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें