फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निगम ने शहर में कूड़ा संयंत्र स्थापित करने के लिए शुरू की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि चयनित करने को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

शहर में ठोस कचरा प्रबंधन यूनिट लगाने के लिए प्रक्रिया तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में कचरा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए नगर निगम ऊना ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके तहत नया कूड़ा संयंत्र स्थापित करने के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी है। भूमि चयनित होते ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस संबंध में निगम इन दिनों विस्तृत योजना तैयार करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में रामपुर स्थित कूड़ा संयंत्र में नए उपकरण लगाने के लिए भी विभाग से मंजूरी मांगी गई है। वर्तमान में यह संयंत्र शहर में कचरा प्रबंधन का प्रमुख केंद्र है। हालांकि नगर निगम बनने के बाद शहर की सीमाएं बढ़ गई हैं और अब इसमें 14 पंचायतें भी शामिल हो चुकी हैं। आने वाले समय में इन पंचायतों से भी नियमित रूप से कचरा एकत्रित किया जाएगा। नगर निगम की प्राथमिकता है कि नया संयंत्र निगम क्षेत्र में ही स्थापित किया जाए, ताकि डंपिंग वाहनों को लंबी दूरी तय न करनी पड़े। साथ ही कचरे से खाद बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, जिन वार्डों में अभी एक दिन छोड़कर कूड़ा एकत्रित किया जाता है, वहां जल्द ही रोजाना डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन की सुविधा शुरू की जाएगी।
बाजारों में दिन में दो बार कूड़ा उठाने की तैयारी
नगर निगम शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह और शाम, दिन में दो बार कूड़ा एकत्रित करने की योजना पर विचार कर रहा है। इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट को मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद ही योजना को लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में नया कूड़ा संयंत्र स्थापित करने के लिए भूमि की तलाश जारी है। निगम क्षेत्र के भीतर ही संयंत्र लगाने की योजना है। साथ ही सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। -महेंद्र पाल गुर्जर, आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें