फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का आगाज, 24 टीमें दिखाएंगी दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
नकड़ोह, डंगोह, जोह, सुपर सिक्स और बणे दी हट्टी ने जीता वॉलीबाल मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के खेल मैदान में बुधवार को सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का आगाज हुआ। भाजपा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने इस खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया।
टूर्नामेंट के पहले दिन वॉलीबाल के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहला मुकाबला खड्ड और नकड़ोह के बीच हुआ। इसमें नकड़ोह ने 9/21 के मुकाबले 12/21 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच डंगोह और लोहरली के बीच हुआ। इसमें डंगोह ने 21/17, 21/12 से मुकाबला जीता। तीसरा मुकाबला जोह व डंगोह जूनियर के बीच खेला गया। जोह ने 21/2, 21/17 से बाजी जीती। चौथा मैच जोह सुपर सिक्स व भद्रकाली के बीच खेला गया। इसमें जोह सुपर सिक्स 21/15, 19/21, 21/15 से मुकाबला जीता। पांचवां मुकाबला नकड़ोह व बणे दी हट्टी के बीच हुआ। बणे दी हट्टी ने 12/21, 21/13, 14/21 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड स्तर की कुल 24 टीमें इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखा रही हैं। यह मुकाबले तीन दिन चलेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास होता है। उनमें देशप्रेम की भावना जागृत होती है। इस खेल महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा सचिव राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, प्रदेश आईटी सेल संयोजक अनिल डडवाल, जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया, भाजपा नेत्री मंजू जरियाला, जिला परिषद सदस्य संगीता, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विश्वजीत पटियाल, मंडल अध्यक्ष राजीव राजू, महामंत्री अजय ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें