फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा काॅलेज और पीपलू स्कूल के बीच हुआ समझौता ज्ञापन

विज्ञापन
बंगाणा कालेज और पीपलू स्कूल में एमओ यू साइन के दौरान। स्वयं
विज्ञापन
बोले- संकाय और ढांचागत साधनों को किया जाएगा साझा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीपलू के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने बताया कि इस समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य दोनों संस्थाओं के बीच शिक्षा, विकास और शोध के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है। समझौते के तहत विद्यालय विकास की योजना बनाई जाएंगी। संकाय और ढांचागत साधनों को साझा किया जाएगा और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कौशल आधारित प्रमाणन पाठ्यक्रमों का संचालन, विद्यार्थियों को कॅरिअर परामर्श एवं मार्गदर्शन, सहयोगात्मक कार्यशालाएं और प्रशिक्षण आयोजित करना तथा विभिन्न परियोजनाओं में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संलग्न करना भी इस समझौते का हिस्सा होगा। प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि यह समझौता दोनों संस्थाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो छात्रों के लिए नए अवसरों और दिशा को खोलता है। यह साझेदारी विद्यार्थियों की शिक्षा को और अधिक प्रभावशाली और व्यावहारिक बनाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें