फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गुरपलाह में बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर

Sat, 17 Oct 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। गुरपलाह बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। घायल महिला की शिकायत पर टाहलीवाल पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कौशल्या देवी पत्नी राजीव महतो निवासी बीनलपुर, तहसील तेघरा, जिला बेगूसराय (बिहार), वर्तमान निवासी बाथू, तहसील हरोली, जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 15 अक्तूबर को वह गुरपलाह बाजार से सामान खरीदकर पैदल जा रही थी। शाम करीब 5:40 बजे गुरपलाह में पीछे से तेज रफ्तार से आए बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला को चोटें आईं। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें