फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रदेश में 800 से अधिक प्रधानाचार्य पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवक्ता संघ ने सरकार के ढुलमुल रवैये पर उठाए सवाल
विज्ञापन

कहा, हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था चुनौतियों से जूझ रही
संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था इन दिनों चुनौतियों से जूझ रही है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्य के 800 से अधिक पद वर्षों से खाली पड़े हैं, जिससे न केवल प्रशासनिक ढांचा चरमराया है बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ऊना ने रोष जताते हुए सरकार से शीघ्र कदम उठाने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष शशिपाल सैणी और महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की ढुलमुल और सुस्त कार्यप्रणाली का सीधा खामियाजा स्कूलों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले दो वर्षों से प्रधानाचार्य पदों पर नियमित पदोन्नति न होने से स्थिति और खराब हो गई है। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक पदोन्नति सूची जारी नहीं हो सकी है, जिसके चलते स्कूलों का संचालन बिना नेतृत्व के लड़खड़ा रहा है। संघ ने स्पष्ट किया कि बिना प्रधानाचार्य के कोई भी विद्यालय अपने शैक्षणिक, अनुशासनात्मक और प्रशासनिक लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त नहीं कर सकता। विद्यालयों में वित्तीय प्रबंधन, निरीक्षण, प्लानिंग, परीक्षा व्यवस्था, शिक्षकों के बीच समन्वय जैसी जिम्मेदारियां लड़खड़ा कर रह गई हैं, जिसका सीधा प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस दिशा में जल्द निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता आधारित शिक्षा का सपना अधूरा ही रह जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें