फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में माफिया चला रहा सरकार : अनुराग

Fri, 11 Nov 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
विज्ञापन
ऊना में सांसद अनुराग ठाकुर का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद एवं बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर फील्ड में विफल हो रही है और यहां पर माफिया ही सरकार चला रहा है। अनुराग ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र के हरोली के गांव सैंसोवाल एवं बाथू के गुरपलाह में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जब से कार्यभार संभाला है, तब से ही जनता के हित में लगातार विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काले धन पर की गई स्ट्राइक से काला धन जमा करने वालों में खलबली मची हुई है। उन्होंने कहा कि इससे अन्य पार्टियों के लोगों में चिंता साफ तौर पर देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जन धन योजना मोदी सरकार की ही उच्च सोच रही है। इसके तहत आज लोगों के करोड़ों के हिसाब से खाते खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विभिन स्कीमों के तहत जमा राशि को जनता के विकासात्मक कार्यों पर ही खर्च किया जा रहा है। जो काला धन नशे एवं देश की असुरक्षा के लिए खर्च किया जाना था, उस को अब मिट्टी कर दिया गया है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी की सोच एवं प्रयासों से ही संभव हो पा रहा है।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से भेजी जा रही राशि को प्रदेश सरकार खर्च नहीं कर पा रही और वह राशि लैप्स हो रही है। ठाकुर ने कहा कि प्रति पंचायत को 85 लाख की राशि सीधे उन्हें मिलेगी जिसकी तीन किस्तें केंद्र सरकार द्वारा जारी की जा चुकी हैं लेकिन प्रदेश सरकार की मंजूरी के कारण वह रुपया खर्च नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली में 2 राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की घोषणा की गई है, जिन पर शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनवरी में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री यहां आकर उज्ज्वला योजना शुरू करने समेत अन्य योजनाओं को भी हरी झंडी देंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो. राम कुमार ने स्थानीय मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन


दस लोगों ने भाजपा का दामन थामा
सैंसोवाल में दस लोगों ने अनुराग के नेतृत्व में भाजपा का दामन संभाला। भाजपा का दामन थामने वालों में रामपाल, दर्शन सिंह, देसराज, शादी लाल, अमृतलाल, जीवानंद, गुरमेल सिंह, तरसेम लाल, गुरबक्श सिंह एवं गुलजारा सिंह शामिल हैं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसविंद्र गोगा, महासचिव रविंदर जसवाल, प्रोमिला देवी, संतोष देवी, योगराज जोगा, कर्नल टीएस जसवाल, देसराज राणा, जसवीर जस्सी, रामस्वरूप सैनी, विनोद जोशी, मोहित अग्निहोत्री, जिप सदस्य लखवीर लक्खी, अजय कुमार लबली, संतोष सैणी, महिंद्र कटारिया, सुनील कुमार सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें