फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नशे के खात्मे के लिए बच्चों की निगरानी जरूरीः विवेक

Sat, 20 Apr 2024 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
पिपलू में लोगों को नशा के ​खिलाफ जागरुक करते हुए ।संवाद
विज्ञापन
ऊना। नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत ग्राम पंचायत जसाना और पिपलू में लोगों को नशे के खिलाफ संदेश दिया गया। तहसील कल्याण अधिकारी विवेक कुमार ने हर घर दस्तक अभियान को आगे बढ़ाया। विवेक कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ विशेष संदेश हर घर दस्तक देकर सभी लोगों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उन्हें नशा मुक्त ऊना अभियान के बारे में अच्छे से जानकारी मिल पाए।
विज्ञापन

पिछड़े और पहाड़ी क्षेत्रों में जानकारी के अभाव में कई बार लोग नशे से बचाव के तरीकों से अवगत नहीं होते हैं। इसकी वजह से आम लोग नशे से पीड़ित अपने लोगो का नशे से बचाव नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए जिला प्रशासन ने हर घर दस्तक अभियान को चलाया है। हमें अपने बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों के बारे में जागरूक करना जरूरी है, ताकि वे नशे से दूर रहें।
ग्राम पंचायत जसाना प्रधान अनीता देवी व ग्राम पंचायत प्रधान पीपलू महिंदर सिंह राणा ने पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ घर घर जाकर दस्तक दी। विशेषकर युवाओं से नशामुक्त अभियान में जुड़कर समाज व बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने का आह्वान किया। इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के कार्यक्रम अधिकारी सतपाल रणावत, दोनों पंचायत के वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, महिला मंडल व स्थानीय लोग मौजूद रहे। सचित्र, संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें