फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देना पड़ा महंगा, शातिर युवक ने उड़ाए आठ हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के बाजार में मंगलवार को एक युवक को बाइक पर लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को लगभग छह बजे अंबोआ का अविनाश जब अपनी बाइक पर नगर पंचायत दौलतपुर चौक के बस स्टैंड से मुख्य चौक की तरफ जाने लगा, तो एक अनजान युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। बाइक चालक अविनाश ने उसे बिना सोचे समझे बाइक पर बैठा लिया। आधा किमी के सफर में शातिर युवक ने बाइक चालक का पर्स उड़ा लिया। मुख्य चौक में बाइक से उतरने के बाद शातिर युवक एकदम वहां से फरार हो गया। उधर, पीड़ित युवक अविनाश ने बताया कि उसके पर्स में आठ हजार रुपये थे। इसके साथ कागजात थे। आरोपी की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के पास शिकायत दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें