फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राष्ट्रीय किसान संगठन का अध्यक्ष चुने जाने पर मोदगिल सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडीजी बंद किया जाना प्रदेश के साथ अन्याय : केवल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा स्थित निजी होटल में कांग्रेस पूर्व सैनिक सेल कुटलैहड़ की विशेष बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पूर्व सैनिक सेल के अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा ने की। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा की अगुवाई में देशराज मोदगिल को राष्ट्रीय किसान संगठन का अध्यक्ष चुने जाने पर शॉल, टोपी और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

हाल ही में बंगलूरू में आयोजित राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशराज मोदगिल को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इसके साथ पूर्व सैनिक सेल ने रामकृष्ण शर्मा को राष्ट्रीय किसान संगठन हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष चुने जाने पर भी सम्मानित किया। पूर्व सैनिक सेल कुटलैहड़ के सदस्यों ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। केवल कृष्ण शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किया जाना प्रदेश के साथ अन्याय है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि हिमाचल प्रदेश की आरडीजी ग्रांट को दोबारा जारी किया जाए, ताकि प्रदेश के विकास कार्य प्रभावित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें