फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली बस अड्डे के पास चाकू दिखाकर युवती से लूटा मोबाइल

Thu, 24 Oct 2024 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत एक युवती का मोबाइल छीने जाने का मामला सामने आया है। इस वारदात को बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
ओमनी देवी निवासी गांव व डाकघर हरोली जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 18 अक्तूबर को वह सुबह सात बजे के करीब जरूरी काम से बाहर जा रही थी। इस दौरान वह हरोली बस अड्डा की ओर जा रही थी, तो पीछे से आए तीन बाइक सवारों ने उसे घेर लिया और चाकू दिखाकर मोबाइल छीनकर फरार हो गए। युवती ने बताया कि वह वारदात के बाद बहुत डर गई। उसने घर लौटना ही उचित समझा। अब हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्यान रहे कि हरोली क्षेत्र पड़ोसी राज्य पंजाब से सटा हुआ होने के कारण अपराधियों के निशाने पर है। यहां बीते कुछ समय में लूटपाट की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। हालांकि पुलिस के अधिकतर मामलों को सुलझा लिया है, लेकिन कुछ घटनाओं की गुत्थी अनसुलझी है। वहीं, पुलिस की सख्ती और जगह-जगह सीसीटीवी लगाए जाने के बावजूद अपराधी बेखौफ तरीके से ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें