फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक विवेक ने लिया अंधड़ से हुए नुकसान का जायजा

Sat, 03 May 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
नुकसान का जायजा लेते विधायक विवेक शर्मा। -स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : मृतका के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। अंधड़ और भारी बारिश से हुए नुकसान का शुक्रवार को कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर जायजा लिया। उन्होंने कई प्रभावित परिवारों को मौके पर आर्थिक सहायता भी प्रदान की और आश्वासन दिया कि सरकार हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन

वीरवार देर शाम आए तूफान ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में मकानों की छतें उड़ा दीं, बिजली के खंभे गिर गए, और सब्जियों की तैयार फसलें तबाह हो गईं। स्थिति का जायजा लेने पहुंचे विधायक विवेक शर्मा ने पीड़ितों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि कुटलैहड़ की जनता मेरा परिवार है, और मैं हर परिस्थिति में उनके साथ हूं।
उन्होंने प्रशासन को तुरंत नुकसान का मूल्यांकन कर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि राहत वितरण पारदर्शी और तेज गति से किया जाए। उन्होंने बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं जल्द बहाल करने की बात भी अधिकारियों से कही। इस दौरान विवेक शर्मा के साथ स्थानीय प्रशासन, विभागीय अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें