फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक विवेक शर्मा ने धमांदरी में सड़क निर्माण का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जन समस्याओं का किया मौके पर समाधान
विज्ञापन

गुरु रविदास जयंती पर धार्मिक स्थलों में पहुंचकर लिया आशीर्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने ग्राम पंचायत धमांदरी में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली और संपर्क मार्ग से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनमें से कई का विधायक ने मौके पर समाधान किया और बाकी मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कें विकास की रीढ़ हैं और शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार को मजबूत बनाती हैं।
विज्ञापन



संत गुरु रविदास की जयंती पर विधायक ने क्षेत्र के कई धार्मिक स्थलों में पहुंचकर उन्हें नमन किया और संगत से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास की शिक्षाएं समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश देती हैं। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें