फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने रामलीला मंचन में की शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। ग्राम पंचायत चौकीमन्यार में आयोजित रामलीला मंचन कार्यक्रम में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शिरकत की। रामलीला कमेटी चौकीमन्यार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधायक को माता की चुनरी देकर सम्मानित किया। विधायक ने मंच से कहा -सत्य की सदा विजय, असत्य की हार हो। क्षेत्रवासियों को रामलीला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया। रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन हुआ। विधायक ने रामलीला कमेटी को अपनी ओर से 21 हजार की नकद राशि और रामलीला स्टेज बनाने के लिए विधायक निधि से दो लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रविंद्र, अनिल लक्की, रामकुमार सोनी,नरेश बरोटिया, राजकुमार गौतम, रितेश शर्मा,दिले मोहम्मद, शाहरुख खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें