फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गुग्गा जाहरवीर मंदिर में विधायक सुदर्शन ने की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने गुग्गा मंदिर शेड के लिए की एक लाख की घोषणा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोल/ऊना। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गांव भिंडला स्थित गुग्गा जाहरवीर मंदिर में गुग्गा नवमी पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने पूजा-अर्चना की और माथा टेका। मंदिर कमेटी ने उन्हें चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। विधायक ने गुग्गा की प्रतिमा पर रोली, चावल, फूल व गंगाजल अर्पित कर श्रद्धा प्रकट की और भक्तों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा मंदिर शेड निर्माण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मंदिर पुजारी वीर सिंह सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें