रामनगर नकड़ोह में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामनगर नकड़ोह में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ. संजीव कुमार व समस्त स्कूल स्टाफ ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने नाटी, पंजाबी भंगड़ा, गिद्दा, हरियाणवी डांस तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रधानाचार्य डॉ. संजीव कुमार ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ विद्यालय की अधूरी योजनाओं की ओर भी ध्यान दिलाया। मुख्य अतिथि विधायक राकेश कालिया ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, पढ़ाई के साथ खेलकूद व अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने तथा स्कूल भवन के लिए चार कमरों के निर्माण का आश्वासन भी दिया।
बॉक्स
इन विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार
छठी कक्षा से शिवानी (प्रथम), दीपिका (द्वितीय), निहारिका राज (तृतीय), सातवीं कक्षा से नीतीश (प्रथम), मानवी (द्वितीय), नकशिता के (तृतीय) स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया। इसी तरह आठवीं कक्षा से जिया (प्रथम), इशिका (द्वितीय), पल्लक (तृतीय), नौवीं कक्षा से आयुष चौधरी व सोनाक्षी (प्रथम), दिव्यांश चौधरी (द्वितीय), दीक्षा ठाकुर व सैजल (तृतीय), दसवीं कक्षा से चाहत चौधरी (प्रथम), तनु (द्वितीय), रिया (तृतीय), ग्यारहवीं कक्षा से श्रिया ठाकुर (प्रथम), कविता व अनिश कुमार (द्वितीय), कृष (तृतीय), बारहवीं कक्षा से वंशिका सिंह (प्रथम), अंशिका सिंह (द्वितीय), शिपाली (तृतीय) को सम्मानित किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए अभिनव चौधरी, अनिकेत, गौरव, इमरान मोहम्मद, श्रेया ठाकुर, दिव्यांश चौधरी, अभिषेक, कर्ण, नितिन, वंश भारद्वाज, आर्यन जसवाल, वंश, गीतांश, दिव्यांश को सम्मानित किया गया।