फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक कालिया ने सुनी लोगों की समस्याएं

Thu, 01 Aug 2024 02:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने दौलतपुर चौक एवं सलोह बेरी में धन्यवाद कार्यक्रम कर कार्यकर्ताओं एवं आम जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान लोगों की जन समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर दौलतपुर चौक में जनता की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने कहा कि चौदह महीने में गगरेट को चौदह साल पीछे धकेला है और अब क्षेत्र के सारे समाजसेवी गायब हैं। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस, स्काॅलरशिप्स एवं झूठी योजनाओं वाले सभी समाजसेवी गायब हैं और जनता का सच्चा सेवक मैदान में है और लोगों की समस्याएं एक क्लर्क की तरह रोजाना सुबह दफ्तर में सुन रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्या को सुना और अधिकारियों को समय रहते हल करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें